रिपोर्ट
विनोद कुमार दूबे
धनघटा संत कबीर नगर संदेश महल समाचार
भारतीय जनता पार्टी के नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त हो गई है। जुमलेबाज भाजपा के प्रदेश सरकार को उखाड़ कर फेंकने की जरूरत है ।उक्त बातें धनघटा मुख्यालय पर शनिवार को क्षेत्र के दर्जनों गांवों का जन सम्पर्क के पश्चात सपा नेत्री मनीषा पासवान ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। सपा नेत्री ने कहा के क्षेत्र की गरीब नौजवान किसान बेरोजगार सभी लोग त्रस्त है। लोगों को समय से बिजली नहीं मिल पा रही है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। सभी उद्योग धंधे बन्द हो गए हैं। क्षेत्र के सड़कों का खस्ताहाल है। महंगाई चरम सीमा पर है। जिससे गरीब लोग अपने परिवार की जीविका चलाने में पूरी तरह असमर्थ हैं। इस दौरान सपा नेत्री मनीषा पासवान का काफिला जहां अपनी ताकत का एहसास कराया वहीं विरोधियों के माथे पर पसीने आने लगे। भारी संख्या में अपने चुनावी आगाज का बिगुल फूंकने वाली मनीषा अपने क्षेत्र के विकास की प्राथमिकता को गिनाते हुए अपनी दावेदारी प्रस्तुत किया। बताते चलें कि विधानसभा चुनाव में तमाम प्रत्याशी अपना संपर्क अभियान चला रहे थे इसी बीच गुरुवार को तेज गैस सर्विस धनघटा की प्रोपराइटर मनीषा भारी कार्यकर्ताओं के साथ उनका काफिला शनिचरा बाजार धनघटा चौराहा उमरिया अशरफपुर होते हुए पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें माल्यार्पण करने वाले कार्यकर्ताओं और आम जनमानस की लंबी कतार देखी गई अपने स्वागत से गदगद सपा नेत्री मनीषा ने बताया कि क्षेत्र का विकास ही एकमात्र उद्देश्य इस क्षेत्र के लोगों का जो प्यार दुलार मिल रहा है निश्चित रूप से उसका कर्ज उतारने का मैं काम करूंगी उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का आशीर्वाद मुझे मिलेगा और इस क्षेत्र में मैं विकास की नई इबारत लिखूंगी उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से पूरे प्रदेश की जनता अजीज आ चुकी है और प्रदेश की जनता एक बार फिर अखिलेश यादव की सरकार चाहती है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में धनघटा विधानसभा का विकास किया जाएगा इस मौके पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।