रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार
भाजपा चौमुहां मंडल की बैठक आझई कट हाइवे स्थित आरके हॉस्टल पर मंडल अध्यक्ष डॉक्टर राजवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री एवं मथुरा जिला के चुनाव प्रभारी विजय शिव हरे जिलाध्यक्ष मधु शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, राजकुमार अग्रवाल जिला संयोजक पंचायत चुनाव ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की सुरुआत की। तदोपरांत ठाकुर थान सिंह ने सभी अतिथियों का दुपट्टा एवं पगड़ी पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शिव हरे ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चनावों में पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए तीन मूल मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि इस बार सम्पर्क, संवाद, समन्वय इन तीन मूल मन्त्रों के सहारे पार्टी के प्रत्याशी पंचायत चुनाव में अपनी जीत दर्ज करेंगे। श्री शिव हरे ने कहा कि ये चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को जिताकर नेता बनाने के लिए है। पार्टी जल्द ही चयन समिति के माध्यम से प्रत्याशी का चुनाव कर उनके नामों की घोषणा करेंगी। चौमुहां मंडल की बैठक में तीन वार्ड ,18 सैक्टर और 88 बूथों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहें। बैठक में विशिष्ट अतिथि महंत मदनमोहन दास महाराज के अलावा ठाकुर थान सिंह , ठाकुर राजपाल सिंह पूर्व चेयरमैन छाता , युवा समाजसेवी राजकुमार सिसोदिया, समाजसेवी जयपाल सिंह,नगर पंचायत चेयरमैन बिहारी राम पहलवान, महामंत्री देवेश पाठक,सत्यपाल चौधरी,हरिमोहन सैनी, दिगम्बर चौधरी,सत्यनारायण वार्ष्णेय, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद कुमार वार्ष्णेय,मीडिया प्रभारी पवन वार्ष्णेय,पूर्व चेयरमैन ओंकार सिंह,नारद सिंह,संजय सिंह, महादेव शर्मा, आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन मूलचंद उर्फ मूला मास्टर ने किया।