रिपोर्ट
अजय सिंह
बाराबंकी संदेश महल समाचार
भाजपा दुनिया की सबसे झूठी पार्टी है, इसके नेताओं को झूठ बोलने की आदत है। चुनावों के समय जो वादे भाजपा के नेता करते है। चुनाव के बाद वादों को जुमला बताते है। इस सरकार ने किसानों से झूठे वादे किये। बेरोजगार, नौजवानों सें झूठें वादे किये। महिलाओं की सुरक्षा एंव आत्मनिर्भरता पर झूठे वादे किये, और तो और सबकों खाते में 15 लाख रुपये भेजनें का वादा करने वाली ये सरकार अब अपने बुने जाल में फस गई है। उक्त विचार 268 विधानसभा सदर की ग्वारी ग्राम सभा में समाजवादी पार्टी नेता ज्ञान सिंह यादव ने व्यक्त किये। उन्होने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी डा0 लोहिया, डा0 अम्बेड़कर के सिन्द्धातों पर सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के निर्देशन में अखिलेश यादव के नेतृत्व समाजवादी सच्चाई की लडाई लड़ रही है। और आदिकाल से यह होता आया है, कि विजय हमेशा सत्य की होती है। सभा का आयोजन ग्राम प्रधान ग्वारी विजय बहादुर यादव ने किया। कार्यक्रम में समाजवादी बुलेटिन पत्रिका का वितरण किया गया। सभा में कमलेश यादव,नेगपाल यादव,संजय यादव, रामसिंह यादव,जयपाल यादव, विकास यादव,रमापति यादव,बबलू यादव,शिवकुमार ने भी सम्बोधित किया।