रिपोर्ट
हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी थाना क्षेत्र कुरावली कस्बा का है पूरा मामला हर पल सपा पर गुंडागर्दी का आरोप मढ़ने वाली सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सपा मुखिया के गढ़ में खुद कठघरे के घेरे में है। यहां ऐलान देकर खुद को भाजपाई बता रहे दबंगों ने घर में घुसकर युवती की आबरू पर हमला ही नहीं बोला, बल्कि युवती और उसके भाई के साथ मारपीट भी की। यही नहीं अपनी चोटों का मेडीकल कराने पहुंची युवती को दबंगों ने पुलिस के सामने भी पीटा। इस दौरान दबंग भाजपाई ऐलान देते रहे और पुलिस तमाशा देखती रही। यह दुस्साहसिक वारदात कुरावली थाना क्षेत्र के मोहल्ला घरनाजपुर की है। मोहल्ला में एक युवती किराए के मकान में रहती है। माता-पिता की मृत्यु के बाद वह मेहनत मजदूरी करके अपना और भाई का भरण पोषण कर रही है। युवती मकान में अकेली ही रहती है। इस युवती से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कुरावली क्षेत्र के गांव खिरनाखुर्द व हाल निवासी दिवरई गेट थाना कुरावली निवासी संजय ठाकुर पुत्र प्रेमपाल व मोहल्ला कुंवरपुर निवासी रजत ठाकुर पुत्र जगदीश ठाकुर अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस गए। शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करने पर युवती और उसके मुंहबोले भाई को बुरी तरह से मारापीटा। युवती जब मामले की रिपोर्ट लिखाने थाने गई तो पुलिस ने डॉक्टरी मुआयना के लिए अस्पताल भेज दिया। युवती के साथ थाने से एक कांस्टेविल साथ गया। वहां पर भी उक्त गुंडे अपने तीन साथियों के साथ पहुंच गए और पुलिस के सामने ही युवती और भाई को बुरी तरह से मारापीटा। पिटने के बाद युवती फिर थाने गई लेकिन अबकी बार पुलिस ने युवती की कोई भी फरियाद नही सुनी।
भाजपा सरकार का महिला सशक्तिकरण का दावा तार-तार
जहां भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है। जिसके कुछ कार्य जमीनी स्तर पर देखने को भी मिले है। लेकिन एक युवती से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कुछ शरारती तत्वो का घर में घुस जाना और उसके साथ मारपीट करने व थाने जाने पर पुलिस के द्वारा फरियाद न सुनने पर लोग कह रहे है। कि भाजपा सरकार के महिला सशक्तिकरण को लेकर दावे क्या दिखावा है। इस पूरे बाक्या के बाद भाजपा सरकार के महिला सशक्तिकरण अभियान को झटका लगता दिखाई दे रहा है।
हम हैं भाजपा के नेता, हम चलाते हैं थाना
युवती से शारीरिक संबंध बनाने के लिए घर में घुसकर युवती से मारपीट करने के बाद पुलिस द्वारा डॉक्टरी मुआयना के लिए अस्पताल ले जाने पर वहां पर मारपीट करने व पूरे मामले में पुलिस द्वारा कोई फरियाद न सुनने के बाद मोहल्ला के लोग बताते है कि जिन गुंडो ने मारपीट की है वह अपने आप को भाजपा का नेता बताते है और कि थाने उनके कहने पर चलता हैै। इस कायराना हरकत को लेकर लोगो के अंदर आक्रोश देखने को मिल रहा है।
गुंडई करने वालों का पार्टी से नाता नहीं- भाजपा जिलाध्यक्ष
मामला संज्ञान में नहीं है। अगर मामला इस प्रकार है तो पुलिस के पास जाकर शिकायत की जाए। अगर भाजपा के लोगों पर आरोप है तो बताना चाहते हैं कि भाजपा के लोग गुंडागर्दी नहीं करते हैं और जिन्होंने युवती से मारपीट की है वह भाजपाई नहीं हैं। अगर वह अपने आप को भाजपा का कार्यकर्ता बता रहे हैं तो गलत है। भाजपा कार्यकर्ता हमेशा ही दूसरों की मदद करते हैं।- प्रदीप चौहान जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी।
गुंडई पर उतर आए हैं भाजपाई- सपा जिलाध्यक्ष
भाजपा के कार्यकर्ता और नेता गुंडागर्दी पर उतारू हो गए हैं। मामले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, अगर पीड़िता संपर्क करती है तो हर संभव मदद की जाएगी। पीड़िता के आने पर अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।- देवेन्द्र यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी।