मजारिया हिस्ट्रीशीटर, जिला बदर अपराधी गिरफ्तार

सीतापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सीतापुर आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु एवम् वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही व गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।
इस क्रम में दिनांक 13.01.2022 को थाना मानपुर पुलिस द्वारा जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर द्वारा जनपद की सीमा से छः माह के लिये निष्कासित किये गये जिला बदर अभियुक्त अजय यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी पुरवादासपुर थाना मानपुर जनपद सीतापुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना स्थानीय का टॉप-10 व मजारिया हिस्ट्रीशीटर भी है। जिसके विरुद्ध पूर्व में लूट जैसी धाराओं में करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 12/2022 धारा 10 यूपी गुंडा निवारण अधिनियम पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया। जनपद में अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही इसी प्रकार प्रचलित रहेगी।

पंजीकृत अभियोग-
• मु0अ0सं0 12/22 धारा 10 यूपी गुंडा निवारण अधिनियम थाना मानपुर जनपद सीतापुर

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-
• अजय यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी पुरवादासपुर थाना मानपुर जनपद सीतापुर

अभियुक्त अजय उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 59/10 धारा 392/504 भादवि थाना सकरन जनपद सीतापुर
2. मु0अ0सं0 142/16 धारा 392/504 भादवि थाना मानपुर जनपद सीतापुर
3. मु0अ0सं0 162/16 धारा 392/504 भादवि थाना मानपुर जनपद सीतापुर
4. मु0अ0सं0 188/16 धारा 392 भादवि थाना मानपुर जनपद सीतापुर
5. मु0अ0सं0 79/18 धारा 392 भादवि थाना मानपुर जनपद सीतापुर
6. मु0अ0सं0 197/21 धारा 25 (1-B) आर्म्स एक्ट थाना मानपुर जनपद सीतापुर
7. मु0अ0सं0 12/2022 धारा 10 यूपी गुंडा निवारण अधिनियम थाना मानपुर जनपद सीतापुर

पुलिस टीम थान मानपुर –
1. उ0नि0 उमराव सिंह
2. आरक्षी परमवीर सिंह
3. आरक्षी संदीप चक

error: Content is protected !!