सीतापुर।जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को याद करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने कहा कि वह एक ऐसे महामानव थे जिन्होंने सिर्फ काम किया। जिसने आम आदमी के आंखो के सपनों को साकार होने की व्यवस्था दी, जिसने गरीब आदमी की भूख को हर हाल मिटाने का अधिकार दिया।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि 1991 में जब मनमोहन सिंह भारत के वित्त मंत्री बने उस वक्त भारत की आर्थिक व्यवस्था अत्यंत नाजुक दौर से गुजर रही थी और ऐसे में उनके सामने यह बड़ा चैलेंज था लेकिन उन्होंने इस चैलेंज को स्वीकार किया और आर्थिक उदारीकरण से उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को पंख लगा दिए। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में नमक से डॉक्टर मनमोहन सिंह को नम आंखों से याद किया जा रहा है क्योंकि अर्थशास्त्र पर उनकी पकड़ का पूरी दुनिया में कोई सानी नहीं है। हमने न सिर्फ एक विद्वान अर्थशास्त्री खोया है बल्कि एक बहुत अच्छा इंसान भी खो दिया। डॉ मनमोहन सिंह को कॉल अंतर तक याद किया जाएगा। ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़ा हुआ व्यक्ति भारत के गांव के मर्म को भली भांति समझता था। उनके द्वारा किए गए क्रांतिकारी निर्णय युगों तक याद किए जाएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव, एआईसीसी सदस्य ममता वर्मा, अनुपमा द्ववेदी, सुश्री शबनम, दीपा वैश्य , मीना मिश्रा, प्रेमलता शुक्ला, मुन्नी चौधरी, डा० रिचा मिश्रा, रेहाना खातून, पुष्पा भार्गव, विनीत दीक्षित, राकेश अवस्थी, धीरेश कश्यप, आनन्द श्रीवास्तव, गंगासागर मिश्र, शोभित अवस्थी, इकबाल अंसारी, गुरुशरण द्विवेदी, रामाश्रय अवस्थी, अजय कुमार शुक्ला, नागराज कश्यप, सर्वेश सिंह, जेपी शुक्ला, सुधीर कुमार पांडे, राजेंद्र कुमार गोंड, अनिल दीवान, डॉ० एम अली, संत राम बंसल, मुनीन्द्र गौतम, शैलेंद्र सिंह, राशिद, संजीव नाथ गुप्ता, कान्हा बाजपेई, उपदेश गुप्ता, कैफ अंसारी आदि उपस्थित रहे।