हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
महिलाएं 1076व 1090 पर कॉल कर कर करा सकते हैं अपनी समस्या दर्ज
जनपद मैनपुरी थाना बिछवा में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति साथ ही उन्हें सशक्त बनाने के लिए जागरूक कराने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मचारी व थाना पुलिस की मदद से गांव गांव पहुंच कर महिलाओं को जागरूक करने का कार्य कर रही है। साथ ही उनके जागरूकता के साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या के लिए से निदान पाने के लिए विभिन्न नंबरों की जानकारी देने के साथ जागरूक करने का काम कर रही है। शनिवार को प्रभारी थानाध्यक्ष देवदत्त सिंह उपनिरीक्षक शशिपाल के साथ महिला कांस्टेबल मनसा फिशर व डिंपल व युक्ता व पिंकी अन्य पुलिस कर्मचारियों ने क्षेत्र के गांव जगतपुर धनमऊ व घटना में महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया। जागरूक करते हुए महिला कांस्टेबल मनसा फिसर ने कहा कि महिलाएं व किशोरियों व युवतियों को किसी भी प्रकार की महिला संबंधी अपराध की कोई भी जानकारी या उससे संबंधित कोई भी मदद चाहिए तो वह विभिन्न नंबर 1090 के साथ 1076 के साथ अगर महिलाओं व बच्चों के प्रति कोई अपराध हो रहा है तो 10 98 पर फोन करके चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद ली जा सकती है। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रभारी थाना अध्यक्ष देवदत्त सिंह ने कहा की पुलिस सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर है क्षेत्र में किसी भी प्रकार की घटना होती है तो तत्काल थाने के सीयूजी नंबर पर संपर्क करके अपनी पूरी बात बताएं साथ ही महिला संबंधी अपराध है तो उनकी पूरी बात को अपनी रखी जाएगी साथ ही महिलाओं के लिए थाना में एक महिला हेल्प डेस्क बनी है जिसमें वह अपनी शिकायत दर्ज करा करा सकती है। किशोरियों को बच्चियों को विद्यालय जाते समय यदि कोई परेशान करें या किसी भी प्रकार की कोई भी आपत्तिजनक तो वह बिना अपना नाम बताएं अपनी शिकायत दर्ज कर सकती है जिस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होगी।