रिपोर्ट
घनश्याम तिवारी
धनघटा संतकबीरनगर संदेश महल समाचार
महिलाएं निर्भीक होकर अपनी हक की लड़ाई स्वयं लड़ें। इसके लिए महिलाओं को जागरूक करने के लिए गांव गांव टीम गठित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। महिलाएं संगठित होकर अपनी लड़ाई स्वयं लड़ेंगी।उक्त बातें पौली ब्लाक के छपरा मगर्बी में भारतीय महिला महासभा की बैठक को संबोधित करती प्रदेश अध्यक्ष शीला यादव ने अपने संबोधन में कही उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठित हुए बिना उन्हें अधिकार नहीं मिल पाएगा। इसलिए महिलाएं संगठित हो अपने हक अधिकार के लिए आवाज उठावे उन्होंने आगे कहा सरकारे महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए योजनाएं तो बनाती हैं परंतु धरातल पर नहीं दिखता सारी योजनाएं कागज में सिमट कर रह जाती हैं और भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ रही हैं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सरकारे बदलती हैं तुरंत व्यवस्था नहीं बदलता इसके लिए महिलाओं को आगे आना होगा ।भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन करना होगा। इसके लिए भारतीय महिला महासभा योजनाएं बना रही हैं और भ्रष्टाचार उत्पीड़न कम नहीं हुआ तो हल्ला बोल आंदोलन किया जाएग। बैठक को जिला प्रभारी कुसुम चौहान ने अपने संबोधन में कहा सरकार को पूर्ण रूप से शराब बंदी लगानी चाहिए, क्योंकि शराब पीने से तमाम गरीब परिवार बिखर जा रहे हैं। तमाम मौतें भी हो रही हैं इतना होने के बावजूद सरकार शराब बंदी पर पहल नहीं कर रही है। भारतीय महिला महासभा शराब बंदी पर एक अभियान चलाएगी।बैठक में प्रमुख रूप से सुनीता चौहान सुधा संध्या देवी लालमा देवी, रीता देवी, ज्ञानमती देवी गीता देवी, गिरजा देवी, ममता देवी, कौशल्या देवी ,अंजना देवी, अमरावती देवी, शीला देवी, अंजना देवी, रीना देवी, पूनम देवी, रीता देवी सुनीता, इसरावती देवी सहित तमाम महिलाएं उपस्थित रही।