महिला गिरोह ने लाभकारी योजना का लालच देकर तीन लाख के जेवर लेकर चंपत

जयप्रकाश रावत
बाराबंकी संदेश महल समाचार

कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के गांव साढ़ेमऊ में लाभकारी योजना का लालच देकर महिला ठग गिरोह ने तीन दर्जन से अधिक महिलाओं से तीन लाख के जेवर लेकर चंपत हो गई। घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।
दलित बस्ती में विगत सोमवार को कुछ महिलाएं नए बर्तन लेकर पहुंची थीं। महिलाओं ने बस्ती में घर-घर जाकर बताया कि सरकार ने एक योजना चलाई है। जिनके पास जेवर हैं, उन्हें सरकार पैसा दे रही है। इस पर बस्ती की रेनू, ज्ञानवती, गीतादेवी, मीरा समेत कई महिलाओं ने अपने छोटे-मोटे जेवर महिलाओं को सौंप दिए। अगले ही दिन महिलाओं को जेवर के साथ 600 से 800 रुपये व बर्तन बांटे गए।बस्ती का हर व्यक्ति व महिला नकद पैसे के लिए लालायित हो गया। बुधवार को करीब 35 महिलाओं ने अपनी पायल, अंगूठी, कील आदि जेवर महिलाओं को सौंप दिए। कई महिलाओं ने तो घर के बर्तन तक दे दिए। तीन लाख से अधिक के जेवर लेकर गईं महिलाएं अब वापस नहीं आई तो हड़कंप मच गया। शनिवार को महिलाओं ने कुछ प्रबुद्घ लोगों को पूरा हाल बताया। महिलाओं ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि उनके जेवर शायद वापस मिल जाएं। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच की जाएगी।

error: Content is protected !!