महिला सहित दो शव लटकते मिले फंदे से विवाहिता के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

रिपोर्ट
मोहम्मद आसिफ
बाराबंकी संदेश महल समाचार

अलग अलग थानाक्षेत्र में एक विवाहिता व दो व्यक्तियों के शव फंदे से लटकते मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। वहीं विवाहिता के मायके वालों ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। मामलों में अभी कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस पड़ताल कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेखनापुरवा गांव निवासी कुलदीप यादव की पत्नी सीता देवी (24) का शव मंगलवार को घर में कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला।मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने बहन की हत्या की आशंका जताई है।
मृतका के भाई शिवम यादव निवासी ग्राम भुहेरा ने बताया कि उसकी बहन के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।भाई का आरोप है कि उसकी बहन ने कई बार ससुराल में मारपीट करने की बात बताई थी। हालांकि किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतका का विवाह पांच वर्ष पूर्व हुआ था। उसका एक तीन वर्षीय बेटा भी है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया मामला संदिग्ध लग रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर मुरारपुर गांव निवासी राम मनोहर(55) का शव बाग में एक पेड़ में फंदे से लटकता मिला। शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों ने शव को देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल अजय त्रिपाठी का कहना है पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।सतरिख थाना क्षेत्र के गाल्हामऊ गांव निवासी संतोष गुप्ता (45) का शव मंगलवार को गांव के बाहर बाग में एक पेड़ में फंदे से लटका मिला। मृतक की पत्नी माया देवी ने बताया कि संतोष तीन दिनों से लापता था। खोज की जा रही थी,वह शराब का लती था।

error: Content is protected !!