मिशन शक्ति अभियान फेज-05 स्कूटी रैली को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य पर मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के विशेष अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी विनोद कुमार द्वारा जागरूकता प्रभात फेरी (स्कूटी रैली) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के विशेष अभियान के शुभारम्भ पर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी विनोद कुमार द्वारा जनपद की समस्त महिला पुलिसकर्मी /बीट पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में मीटिंग आयोजित कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

error: Content is protected !!