रिपोर्ट
विनोद कुमार दूबे
संतकबीरनगर संदेश महल समाचार
जनपद संतकबीरनगर नगर के थाना धनघटा पुलिस ने मुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया है।

बताते चलें कि धनघटा पुलिस ने मु0अ0सं0 03 / 2022 धारा 504 / 505(2) भादवि व 67 आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त शिवकुमार तिवारी सहायक विकास अधिकारी हैंसर तेनुहारी थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। अभियुक्त ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक वायरल वीडियो में गाली दिये जाने का मामला सुर्खियों में आया।जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद की लिखित तहरीर पर थाना धनघटा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।