रिपोर्ट/- घनश्याम त्रिपाठी संतकबीरनगर संदेश महल समाचार
विधायक खलीलाबाद,विधायक धनघटा, विधायक मेंहदावल, डी0 एम0 व एस0पी0 ने कार्यक्रम में पहॅुचकर दिया नव-दम्पत्तियों को अशीर्वाद
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के कुशल निर्देशन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय स्थित शगुन मैरेज हाल (मुखलिसपुर रोड, प्रभा देवी महाविद्यालय के बगल) में 274 जोड़ो का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया। जिसमें धनघटा तहसील से सम्बंधित 75, मेंहदावल तहसील से सम्बंधित 105 एवं खलीलाबाद तहसील से सम्बंधित 94 जोड़ो का विवाह सकुशल एवं धार्मिक रीती रिवाज के अनुसार सम्पन्न कराया गया। धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सामूहिक विवाह का आयोजन जनपद के तीनों तहसीलों धनघटा, मेंहदावल एवं खलीलाबाद से सम्बंधित जोड़ो का विवाह निर्धारित कार्यक्रम/समय के अनुसार तीन पालियों में सम्पन्न कराया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी,विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी,विधायक धनघटा गणेश चौहान. जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र सहित सभी अतिथियों ने नवदम्पत्तियों को अशीर्वाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की।विधायक अंकुरराज तिवारी ने वर वधू के सुखद सफल एवं स्वस्थ जीवन की शुभ कामनायें देते हुये कहा कि मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बेटियों की शादियां पूरे सम्मान एवं धार्मिक विधिविधान के साथ करायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनायें निष्पक्ष भाव से सभी धर्म जाति एवं वर्ग के लोगों के लिये समानरूप से लागू हैं, जिसका लाभ विभिन्न विभागों के माध्यम से निरंतर पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है।
विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद एवं उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरुरतमंदों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिये निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों से सभी योजनाओं में पात्रता के अनुसार लाभार्थियों को आच्छादित किये जाने की अपेक्षा व्यक्त किया। विधायक गणेश चौहान ने नवयुगलों को आशीर्वाद एवं सुखद भविष्य की मंगलकामना करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है जो शादी का खर्च स्वंय नही उठा सकते। उन्होंने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री जी द्वारा गरीब लडकियों की शादी के लिये सबसे अच्छी पहल है और अब कोई भी गरीब परिवार अपने लड़की की शादी को लेकर खुद पर बोझ नही महसूस करेगा क्योकि इसमें शादी का पूरा खर्चा प्रदेश सरकार उठाती है।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम समारोह में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक विवाह कराने हेतु बनाई गयी चाक-चौबन्द व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र, जिला समाज कल्याण् अधिकारी महेन्द्र कुमार एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पधारे सभी वर पक्ष, वधू पक्ष एवं उनके संबंधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए विवाह सूत्र में बधने वाले सभी नवयुगलो को उनके सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वचन दिया।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सामूहिक विवाह के पाण्डाल में उपस्थित वर-वधू एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उपहार में दिये जाने वाले सामानों की गुणवत्ता को भी परखा। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने वर वधुओं एवं आगंतुकों हेतु बनाये गये भोजन को ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता की भी जांच किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि आज सम्पन्न इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के कुल 274 जोड़ो का जिसमें 237 जोड़ों का हिन्दु धर्म की परम्परा एवं धार्मिक रीति रिवाज के साथ गायत्री परिवार के विद्वान आचार्य/पंडितों के द्वारा सम्पन्न कराया गया तथा 37 जोड़े का मुस्लिम धर्म की परम्परा के अनुसार मौलवी/काजी द्वारा निकाह कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उपहार स्वरूप लड़की के खातें में 35 हजार धनराशि सहित पायल, विछिया, वर्तन सेट, वर वधू को कपड़ा, अटैची इत्यादि के अलावा वन विभाग द्वारा एक-एक आम का पौधा भी दिया गया। उल्लेखनीय है कि इसमें प्रति जोड़ो पर प्रदेश सरकार द्वारा 51 हजार रूपये खर्च करने की व्यवस्था की गयी है। मुख्य प्रवेश द्वार पर कोरोना जांच टीम द्वारा आवश्यकतानुसार आगंतुकों का एंटीजन टेस्ट भी किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी वर वधूओं को अशीर्वाद प्रदान करने के पश्चात कार्यक्रम में आये हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर निदेशक समाज कल्याण के प्रतिनिधि/जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) बस्ती लालजी यादव, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी डा0 श्वेता त्रिपाठी, डी0सी मनरेगा जीशान रिजवी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, सहित सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहें।