मूवीना खान का अंतर्जातीय विवाह आयुष केवट के साथ कलेक्टर कार्यालय में संपन्न

जेपी रावत
संदेश महल समाचार

एक प्रेमी जोड़े की शादी को लेकर थी।दोपहर से शाम तक काफी गहमा गहमी का माहौल बना रहा।इस शादी के लिए दोनों पक्षों के लोग तैयार नहीं थे क्योंकि दोनों अंतरजातीय विवाह के लिए वहां पहुंचे थे। इसकी वजह से दो पक्ष आमने-सामने थे। विवाद की स्थिति न बने इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से कलेक्टर ऑफिस में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में युवती की शादी कराई गई है।
शादी के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में दोनों को यहां से भेजा गया है। बताया जा रहा है कि नया मोहल्ला की रहने वाली मूवीना खान और गोरखपुर का रहने वाला आयुष केवट एक दूसरे को काफी समय से पसंद करते थे। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। धर्म अलग होने की वजह से दोनों के परिजन तैयार नहीं थे। युवक के परिजनों ने इस शादी पर सहमति दे दी है। वहीं, युवती के परिजन इसके खिलाफ थे। इसके बाद दोनों कोर्ट मैरिज का मन बनाया है।शादी के लिए दोनों ने कोर्ट में अर्जी दी। गुरुवार को जैसे ही दोनों शादी के लिए कोर्ट पहुंचे तो युवती के परिजनों को इसकी खबर लग गई। इसके बाद वे लोग कोर्ट पहुंच गए। दोनों की शादी कलेक्ट्रेट ऑफिस में करवाई गई है। दोनों के पहुंचते ही भारी संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी। इसकी वजह से विवाद की स्थिति नहीं बनी है।
दोनों की शादी के बारे में हिंदू संगठनों को भी खबर लग गई थी। वे सभी लोग कलेक्ट्रेट पहुंच गए थे। आखिरकार जिला प्रशासन ने युवक-युवती दोनों का विवाह एमपी के जबलपुर कलेक्टर कार्यालय शांति व्यवस्था के बीच करा दिया। विवाह के बाद युवती को युवक के साथ ससुराल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक-युवती का लंबे समय से एक-दूसरे को पसंद करते थे लेकिन दोनों के परिजन तैयार नहीं थे।पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही हैं। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी करना चाहते थे। हमलोगों ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है। दोनों की शादी कोर्ट में हुई है।

error: Content is protected !!