रिपोर्ट
हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
- जनपद मैनपुरी प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश स्तर पर चुनाव की दृष्टि से अति संवेदनशील समझे जाने वाले जिले मैनपुरी की सम्मानित जनता ,सभी पार्टियों के प्रत्याशियों,जनप्रतिनिधियों व मीडिया के बंधुओं के सहयोग से विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को उच्च अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस और प्रशासन के कर्मचारियों व अधिकारियों ने दिन रात मेहनत कर चुनाव की सुचिता,निषपक्षता व शांति व्यवस्था बनाए रखा तथा बिना किसी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हुए इस चुनाव को भयमुक्त,निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ सदर अमर बहादुर सिंह ने कहा इस सहयोग के लिए आप सभी महानुभावों का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। और हां ! चुनाव परिणाम आने के बाद भविष्य में आप लोगों से यह भी प्रत्याशा रहेगी कि सभी लोग गिले-शिकवे भूलाकर आपस में मेलजोल व भाईचारे का उत्कृष्ट उदाहरण प्रदर्शित करेंगे।