मैनपुरी में दिव्यांगों के लिए 1898 स्कूलों में बनेंगे विशेष शौचालय

रिपोर्ट
प्रवीन कुमार
मैनपुरी संदेश महल समाचार

परिषदीय स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए शासन के निर्देशानुसार जिले के 1899 स्कूलों में दिव्यांगों के लिए अतिरिक्त विशेष शौचालयों का निर्माण होगा। प्रथम चरण में जिले में 100 विद्यालयों का चयन किया गया है। यहां 30 मार्च से पहले शौचालयों का निर्माण कराना होगा।

शासन ने जिला प्रशासन से नवंबर 2020 में रिपोर्ट मांगी थी कि जिले में कितने स्कूलों में दिव्यांगों के लिए अतिरिक्त विशेष शौचालय संचालित हैं। इसमें विभाग द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि जिले में मात्र 10 स्कूलों में विशेष अतिरिक्त शौचालय स्थापित हैं। इस पर शासन ने नाराजगी प्रकट करते हुए सभी स्कूलों में अतिरिक्त विशेष शौचालय बनाए जाने के निर्देश दिए। जिले में कुल 1909 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें से 1899 में अतिरिक्त विशेष शौचालय नहीं है।
शासन के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने शौचालयों का निर्माण कराने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रथम चरण में बीएसए द्वारा भेजी गई 100 विद्यालयों की सूची पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने सहमति दे दी है। इन विद्यालयों में अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी के सहयोग से अतिरिक्त विशेष शौचलयों का निर्माण किया जाएगा।
दिव्यांगों के लिए जो अतिरिक्त विशेष शौचालय बनाए जाएंगे, इनमें रैंप का भी निर्माण होगा। दिव्यांग ट्राईसाइकिल और बैसाखी आदि की मदद से इन शौचालयों में आसानी से जा सकेंगे। दिव्यांगों की सुविधा के लिए शौचालय में आधुनिक तकनीक से पूर्ण सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शीघ्र ही अन्य विद्यालयों का भी शौचालय निर्माण के लिए चयन किया जाएगा।

error: Content is protected !!