मैनपुरी से दौड़ेगी सपा की ‘‘नई हवा’’

मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे सपा सुप्रीमो

करहल सीट पर समाजवादी पार्टी का रहा है दबदबा

मुलायम सिंह यादव की सीट रह चुकी है करहल

श्रीकान्त शाक्य

मैनपुरी- अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश आजमगढ़ के गुन्नौर से चुनावी मैदान में आ सकते हैं, लेकिन आज गुरुवार को सभी कयासों को विराम लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने ऐलान कर दिया कि सपा की नई हवा मैनपुरी से ही चलेगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। करहल सीट पर समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है। करहल सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सीट रह चुकी है।
      पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भी इसी विधानसभा से पहला चुनाव लड़ा था और चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके अलावा सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने करहल के जैन इंटर कॉलेज से ही शिक्षा ग्रहण की थी और वे यहां पर शिक्षक भी रह चुके हैं। करहल मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई से महज चार किलोमीटर की दूरी पर है।करहल सीट पर सपा का रहा है सात बार कब्जा

करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) का सात बार कब्जा रहा है। इस विधासभा सीट से 1985 में दलित मजदूर किसान पार्टी के बाबूराम यादव, 1989 और 1991 में समाजवादी जनता पार्टी (सजपा) और 1993, 1996 में सपा के टिकट पर बाबूराम यादव विधायक निर्वाचित हुए। 2000 के उपचुनाव में सपा के अनिल यादव, 2002 में बीजेपी और 2007, 2012 और 2017 में सपा के टिकट पर सोवरन सिंह यादव विधायक चुने गए।

सोबरन सिंह यादव हैं निवर्तमान विधायक

करहल विधानसभा सीट से 2017 के चुनाव में सपा ने सोवरन सिंह यादव पर ही भरोसा जताया। सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे सोवरन सिंह यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की रमा शाक्य को 40 हजार से अधिक वोटों से हराया था।

आगरा मंड़ल की सीटों के बदलेंगे समीकरण

करहल से अखिलेश यादव के मैदान में आ जाने के बाद आगरा मंडल ख़ासकर एटा, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद आदि जिलों की विधानसभा सीटों के समीकरण बदलना तय माना जा रहा है। जानकारों का मानना है की इन सभी सीटों पर नयी सपा की नयी हवा चल सकती है।

सपा एमएलसी ने भेजा था न्योता

सपा के राष्ट्रीय महासचिव व सपा के चाणक्य कहे जाने वाले प्रो. रामगोपाल यादव के भांजे विधान परिषद सदस्य अरविंद प्रताप सिंह यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की थी कि वह विधानसभा चुनाव करहल विधानसभा से लड़ें। इस न्यौता को अखिलेश ने स्वीकार कर लिया है।

मुलायम सिंह यादव ने भी यहीं से लड़ा था चुनाव

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भी इसी विधानसभा से पहला चुनाव लड़ा था और चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। करहल विधानसभा में सपा का एक क्षत्र राज कायम है। 

error: Content is protected !!