रिपोर्ट
मनोज कुमार गुप्ता
कैमूर भभुआ विहार
कैमूर जिले को सड़क परिवहन राज्य मार्ग मंत्रालय की ओर से बड़ी सौगात दी गई है। बिहार सरकार के पथ मंत्री नितिन नवीन ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मंत्रालय को सड़क निर्माण में भरपूर सहयोग की बात कही है।
राज्य मार्ग मंत्रालय ने मोहनिया से भभुआ होते हुए चांद तक 194 करोड़ की लागत से बनने वाले 16. 150 किलोमीटर बाईपास के निर्माण की स्वीकृति दी है। बिहार के पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि एनएच-219 बिहार के मोहनिया में एनएच-2 से निकलकर भभुआ, चैनपुर, चांद होते हुए उत्तर प्रदेश के चंदौली में एनएच-2 में जाकर मिलती है। वर्तमान परियोजना में एनएच-219 के 6.40 किमी वर्तमान पथ के साथ 07.35 किमी भभुआ बाइपास व 2.40 किमी चांद बाइपास का निर्माण होना है। सभी कार्य राज्य के कैमूर जिला के तहत होना है। कहा कि एनएच-219 पर आए दिन भभुआ व चांद में जाम लगता रहता है। इससे नागरिकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भभुआ व चांद बाईपास के बनने से नागरिकों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी।