राज्यमंत्री वा डीएम ने लोधेश्वर महादेव का पूजन कर महोत्सव का किया उद्घघाटन

संदीप शुक्ला महादेवा बाराबंकी संदेश महल समाचार

सुप्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव में महादेवा महोत्सव का उद्घाटन राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा व जिलाधिकारी बाराबंकी अविनाश कुमार को वैदिक मंत्रोचार आदित्य नाथ तिवारी व अनिल शास्त्री के द्वारा लोधेश्वर महादेव का विधिवत पूजन कराया। तत्पश्चात महादेवा महोत्सव का उद्घाटन संस्कृतिक पंडाल में किया गया, महादेव महोत्सव का कार्यक्रम अगहनी मेले के अवसर पर किया जाता था परंतु कतिपय कारणों के कारण उधर स्थगित करके इधर कराने का निर्णय प्रशासन द्वारा लिया गया जिसका आज उद्घाटन किया गया। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ,एमएलसी अंगद सिंह ,जिलाधिकारी अवनीश कुमार,पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश निवर्तमान विधायक शरद कुमार अवस्थी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृतिक पंडाल में किया राज्य मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा लोधेश्वर महादेव के विकास का पूरा प्रयास किया जाएगा साथ ही साथ जिला प्रशासन को महादेवा महोत्सव आयोजित करने की बधाई भी दी जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो जिस की समुचित व्यवस्था की गई है लोधेश्वर महादेव के विकास के लिए शासन से जिला प्रशासन अपनी ओर से पूरा प्रयास करेगा यहां का संपूर्ण विकास हो सके उप जिलाधिकारी रामनगर तान्या के द्वारा बताया गया आज से 8 तारीख तक महादेवा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम कवि सम्मेलन व खेलकूद से संबंधित कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। इस उद्घाटन के अवसर पर
पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी रामनगर सुश्री तान्या, तहसीलदार रामनगर कविता त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख रामनगर संजय तिवारी, ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी राजन तहसील वा ब्लॉक सहित संबंधित अधिकारीगण व क्षेत्र के गणमान्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!