रिपोर्ट/- रामकुमार मौर्य बाराबंकी संदेश महल समाचार
प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने लोधेश्वर महादेवा धाम में जलाभिषेक पूजन अर्चन कर अवगढ दानी से विश्व कल्याण की कामना की।
उत्तर प्रदेश खाद एवं रसद राज मंत्री सतीश चंद शर्मा ने श्रावण मास के चलते महादेवा धाम पहुंचे। जहां विद्यमान त्रिनेत्र धारी का विधि-विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया। अनिल शास्त्री व बाबा आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलाभिषेक कराया।
पूजन के उपरांत मठ रिसीवर हरिप्रसाद द्विवेदी ने श्री शर्मा से कहा कि निवर्तमान सांसद प्रियंका सिंह रावत के अथक प्रयास से करीब 75 लाख की लागत से रैन बसेरा बनाया गया था। जो आज तक उपयोग में नहीं आया है। और ना ही किसको हैंडोवर किया गया है। जिसकी जानकारी नही हो पा रही है। वहीं पर लगातार विद्युत कटौती से लोग त्रस्त हैं और अन्य लोगों ने बताया कि पेयजल की समस्याएं हैं जिसमे बैंक ऑफ इंडिया के पास बना शीतल पेय जल आज तक संचालित नहीं हुआ है उसके कलपुर्जे गायब हैं। इसी प्रकार से मंदिर परिसर के अंदर छाया कुआं के पास भी शीतल पेयजल मशीन लगी हुई थी। उसमें के भी अधिकांश उपकरणों गायब है। इसी के साथ महादेवा आने वाले अनेक मार्ग जर्जर है जिन्हें जन हित में व्यवस्थित किया जाना आवश्यक है। जिस पर श्री मंत्री ने कहा कि भोलेनाथ के सहयोग से मेला सुचारू रूप से निपटें। मेले के उपरांत बैठ कर के समस्त समस्याओं का निस्तारण मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में डालकर कराया जाएगा।