रामगोपाल यादव का दावा चाचा भतीजे 400 से अधिक जीतेगें सीटे

 

रिपोर्ट
हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

  1. जनपद मैनपुरी समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव का नामांकन दाखिल कराने आए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने दावा किया कि करहल से अखिलेश की डेढ़ लाख मतों से जीत होगी। पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी 400 से अधिक सीटें जीतेगी। भाजपा के लोग घबराए हुए हैं। और सपा के गठबंधन से जुड़े नेताओं से संपर्क करके अपनी घबराहट दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन यूपी की जनता ने अब सपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। हालांकि शिवपाल सिंह यादव अखिलेश के नामांकन में भाग लेने नहीं आए।
    कलक्ट्रेट पर वार्ता के दौरान रामगोपाल ने यह भी कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। डिप्टी सीएम को घेरा जा रहा है। सीएम ने अपने मुकदमे वापस ले लिए। ऐसा पहली बार हो रहा है। जब सरकार के मंत्रियों और विधायकों को जनता चुनाव में दौड़ा रही है। नामांकन में शामिल होने आए पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में अखिलेश यादव की लहर है। जनता इस बार मैनपुरी की चारों सीटें सपा को जिताकर उत्तर प्रदेश में अखिलेश की सरकार बनाएगी। इस दौरान एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व मंत्री तोताराम यादव, वरिष्ठ सपा नेता टीपी मामा आदि साथ में मौजूद थे।
error: Content is protected !!