रामनगर चौराहे पर पागल व्यक्ति से लोग परेशान

बाराबंकी संदेश महल
रामनगर चौराहे पर पागल व्यक्ति से सभी लोग परेशान हैं। समाचार विवरण के अनुसार रामनगर चौराहे पर लगभग 30 वर्ष का नवयुवक जिसका कोई पता नहीं है। वह व्यक्ति यहां पर काफी दिनों से घूमा करता है।जिसकी भाषा कम समझ में आती है। लेकिन वह व्यक्ति रामनगर चौराहे से लेकर अंदर कस्बा तक उत्पातमचा रखा है। देखने में मानसिक रूप से परेशान लग रहा है। तथा आने जाने वाले लोगों को दौड़ा लेता है। ईटा का टुकड़ा लेकर फेंक कर मार देता है ।दुकानों पर रखी खाद्य सामग्री को फेंक देता है। इसनेकई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिया है। बच्चों को इतनी तेज लात से मारता है कि वे गिर जाते हैं। ऐसी हरकत देखकर आने जाने वाले लोग परेशान हैं। पूरे चौराहे पर इसने आतंक मचा रखा है। अगर कोई दुकानदार इसको डांट देता है तो वह उसे मारने के लिए तैयार हो जाता है। लोगों से अपने बचाव के लिए बड़ी तेजी के साथ दौड़ता है। जिसे कोई पकड़ नहीं पाता है। उसके शरीर में भी इतनी अधिक शक्ति है कि लोग इससे परेशान हैं। इस संबंध में चौराहे के दुकानदारों ने बताया कि इस व्यक्ति को किसी ने यहां पर छोड़ दिया है। जिसका कोई अता पता नहीं है और इसके कारनामे से लोग परेशान हैं। अगर इसे रोका नहीं गया तो भविष्य में बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

error: Content is protected !!