हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी में रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में मंगलवार की देर सायं श्रीराम राज्याभिषेक लीला का मंचन नगर के स्टेशन रोड़ स्थित अवध नगर में बनी अयोध्यापुरी में किया गया। भगवान श्रीराम राज्याभिषेक होते ही आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी नजारा दिखाई दिया। 14 वर्ष के वनवास से वापस अयोध्या लौटने के पश्चात् भरत गुरुदेव वशिष्ठ से श्रीराम के राज्याभिषेक किये जाने का अनुरोध करते है। वशिष्ठ इस अनुरोध को स्वीकार कर समस्त व्यवस्था करने का आदेश देते है, राज्याभिषेक की तैयारियां होती है। भगवान रामचन्द्र के राजा बनने की जानकारी होते ही अयोध्यावासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। शुभ मुहर्त में वशिष्ठ और अन्य आचार्यों द्वारा भगवान श्रीराम जी का राज्याभिषेक किया जाता है। पूरे अयोध्या में दीप जलाकर खुशियां मनाई जाती है। पं0 शील नामाचार्य, कमेटी के अध्यक्ष महेशचंद्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मंत्री सुरेशचंद्र बंसल बीनू, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू, राम राज्याभिषेक के संयोजक सचिन चौहान बंटी, ब्लाॅक प्रमुख मनेश सिंह चौहान, सुनील अग्रवाल आदि ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। प्रखर दिवेदी द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। अनुपम कुशवाह, मोहन भरद्वाज, विकास मिश्रा, नरसिंह नारायण गुप्ता, सभासद विनय सिंह, मनीष गुप्ता, रूपेंद्र राठौर, सुनील भदौरिया, प्रतीक गुप्ता, साहिल गुप्ता, नरेंद्र राठौर, अजय गुप्ता, आदित्य जैन, अमरनाथ भारद्वाज, सर्वेश गुप्ता, कुलदीप सिंह, ओमकुमार चौहान, यश कुदेशिया आदि मौजूद रहे।