रिपोर्ट
हिमांशु यादव /पवन कुमार
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी बिछवा थाना में तैनात उप निरीक्षक अशोक कुमार सेवानिवृत्त होने के बाद थाने के सभी कर्मचारियों द्वारा उन्हें सम्मान के साथ विदाई समारोह का कार्यक्रम संपन्न कराया गया कार्यक्रम में बोलते हुए थानाध्यक्ष विदेश कुमार त्यागी ने कहा कि रिटायर्ड होना नौकरी का एक हिस्सा है! समय-समय पर तबादला हो ना और नौकरी समाप्ति पर विभाग से विदा लेने के बाद सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं! जब किसी भी क्षेत्र में कर्मचारी भर्ती होते हैं तो उस समय की उम्र और रिटायर होने की उम्र में एक लंबा फासला हो जाता है साथ ही सबसे प्रसन्नता की बात यह होती है कि जिस समय रिटायर्ड की बेला हो उस समय साफ स्वच्छ छवि से रिटायर होना अपने आप में एक हम बात होती है कार्यक्रम में उप निरीक्षक दुष्यंत कौशिक दर्शन सिंह हरेंद्र सिंह रामकिशोर सत्यवती भानु सुरेंद्र कुमार विपिन कुमार संतोष दीपू स्नेहलता मनसा विपिन कुमार महाराज नरेंद्र कुमार आज थाने के कर्मचारी मौजूद रहे।