सूरज रस्तोगी
लखीमपुर खीरी संदेश महल समाचार
ईसानगर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष ईसानगर पंकज त्रिपाठी द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए के चलाए जा रहे अभियान के तहत ईसानगर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना अध्यक्ष ईशानगर पंकज त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में ईसानगर पुलिस टीम ने पूरब बेंती निवासी अभियुक्त धनीराम उर्फ धन्नी पुत्र रंगीलाल मजरा बेतीसहदेव थाना ईसानगर को गिरफ्तार कर लिया गया उनके कब्जे से800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ईसानगर पंकज त्रिपाठी ने बताया क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के अपराधियों में त्राहिमाम मच गया है। थानाध्यक्ष ईसानगर पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त टाप 10 अपराधी है इसके खिलाफ विभिन्न थानों 19 मुकदमे दर्ज हैं जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । संदेश महल समाचार लखीमपुर खीरी सूरज रस्तोगी