लॉकडाउन के बाद सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

 

रिपोर्ट – प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार

शनिवार को छाता तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। इस संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील प्रशासन को करीब 42 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कोरोना काल के बाद शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप मंगलवार की बजाय माह के पहले और तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस लगने की घोषणा हाल ही में की गई थी जिसके अनुसार लॉकडाउन के बाद पहला संपूर्ण समाधान दिवस फरियादियों से अछूता रहा। इस संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन में फरियादियों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई। इस संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन में उप जिलाधिकारी छाता हनुमान प्रसाद मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी छाता जितेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी छाता विजय कुमार अग्रवाल, तहसीलदार छातता विवेकशील यादव, नायब तहसीलदार छाता राखी शर्मा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में आई एक महिला ने अपने पति पर शादी के नाम पर शोषण कर मार पीट कर छोडे जाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की

error: Content is protected !!