विद्युत आपूर्ति की लोकल फाल्टों से बढ़ रही उपभोक्ताओं की मुश्किलें

 

रिपोर्ट
नंदकिशोर
बस्ती संदेश महल समाचार

तेज हवा और बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है।लोकल फाल्ट के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति को लेकर लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।लाइनमैन आपूर्ति दुरुस्त करने में जुटे रहे।
ट्रांसमिशन से 33/11 केेवी उपकेंद्रों को रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति दी जा रही है। लेकिन हर घंटे फाल्ट के कारण उपभोक्ताओं की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऊपर से खराब मौसम भी निर्बाध आपूर्ति में बाधा बन रहा है। सहायक अभियंता ट्रांसमिशन सतीश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रिड में पर्याप्त बिजली उपलब्ध है। रोस्टर के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों को 18, तहसीलों को 21.30 व शहर को 24 घंटे आपूर्ति दी जा रही है। विद्युत वितरण मंडल अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार ने बताया कि रोस्टर के अनुसार आपूर्ति दी जा रही है। लोकल फाल्ट को समय से ठीक किया जा रहा है। कहीं समस्या होने पर उपभोक्ता तुरंत शिकायत करें।

error: Content is protected !!