रिपोर्ट/- अजय कुमार सिंह बाराबंकी संदेश महल समाचार
कोतवाली बदोसरायं क्षेत्र में एक दलित महिला को बहाने से गांव के बाहर बुलाकर उसके साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला को जबरन शराब पिलाकर नशीली दवाएं भी खिलाई गई। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य लोगों की तलाश जारी है।
महिला ने 21 सितंबर को तहरीर देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला के अनुसार, उसका पति मजदूरी करता है और वह घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव का देवीदीन उर्फ चुनान उसके घर पहुंचा और बताया कि उसके पति ने उसे बुलाया है।देवीदीन उसे गांव के बाहर तालाब के पास सुनसान स्थान पर ले गया। वहां पहले ही चार अन्य लोग मौजूद थे। सभी ने मिलकर उसे जबरन शराब पिलाया और नशीली दवाएं भी खिला दी। पांचों लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे वहीं छोड़कर भाग गए।
महिला का पति जब घर वापस लौटा तो पत्नी ने आपबीती बताई। यह सुनकर पति सन्न रह गया। वह पत्नी को लेकर बदोसरायं थाने पहुंचा। 21 सितंबर को पुलिस को तहरीर दी मामला सामूहिक दुष्कर्म का होने के कारण पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।पुलिस ने आरोपी देवीदीन को गिरफ्तार किया है। महिला का आरोप है कि देवीदीन के अलावा किसी को नहीं पहचानती है। एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।