शांतिभंग में दो अभियुक्त पुलिस ने किए गिरफ्तार

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी थाना कुरावली पुलिस ने झगड़ा कर रहे दो युवक को शांतिभंग में किया गिरफ्तार भेजा उपजिलाधिकारी न्यायालय। गुलशन पुत्र महेश चंद्र निवासी अलूपुरा थाना कुरावली और नरेन्द्र सिंह पुत्र जगदीश निवासी अलूपुरा थाना कुरावली एक दूसरे से खेत में पानी निकालने की बात को लेकर गाली गलौज करते हुए झगड़ गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस को दोनो ने एक दूसरे पर आरोप व प्रत्यारोप लगाते हुए शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनो अभियुक्तों गुलशन और नरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। लिखा पढ़ी करते हुए शांतिभंग में उपजिलाधिकारी न्यायालय के समक्ष पेश किया।

error: Content is protected !!