रिपोर्ट
सूर्य प्रकाश मिश्र
सीतापुर संदेश महल समाचार
एकल अभियान से जुड़ी महिला शिक्षकों ने रक्षाबंधन के उपलक्ष में मिश्रित कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों को राखी बांधी थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव व इस्पेक्टर गिरीश चंद्र अग्निहोत्री कस्बा इंचार्ज-ऋषभ यादव व महिला पुलिस कर्मी बहने भी रही।

सभी पुलिसकर्मियों ने सभी बहनों को उपहार देकर सुरक्षा का वादा किया।महिलाओं को सुरक्षा का वादा करते हुए 1090-112 सहित नंबरों की जानकारी दी और उसका समय पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया राखी बांधने वालों में शम्मी शुक्ला,नीलम,पुष्पा,पिंकी,जूली,शांती, सरिता आदि शामिल रही। इस दौरान विहिप के प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख विमल मिश्रा, एकल अभियान से अंचल कार्यालय प्रमुख नितिन व मिश्रिख से अमन सिंह,नैमिष से सुखबीर सिंह व विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड मंत्री लवकुश शुक्ला,बजरंग दल संयोजक आलोक मिश्रा,व डॉक्टर सागर उपस्थित रहे।