रिपोर्ट/- सुनीत मिश्र बाराबंकी संदेश महल समाचार
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक ईकाई सूरतगंज द्वारा राजकीय इंटर कालेज सूरतगंज में शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।
प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पाण्डेय, संघ जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार राय आदि दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद निवर्तमान विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा संस्कारों और मूल्यों से युक्त होनी चाहिए, समाज को सही दिशा दिखाना शिक्षकों का कार्य है। वहीं विद्यालय से भी निकलने वाले संस्कारयुक्त बच्चे ही अच्छे समाज व राष्ट्र का निर्माण करते हैं।वहीं संघ के अध्यक्ष ने विचार रखते हुए कहा,कि बच्चों का भी समग्र मूल्यांकन स्वयं प्राप्त प्रतिशत से न करें। जबकि ये महा संघ भारतीय मूल्यों के परिप्रेक्ष्य में अपने उद्देश्यों को लेकर आगे बढ़ रहा है, तथा एक सशक्त, सुदृढ़ व समृद्ध भारत निर्माण कर रहा है।जबकि जिलाध्यक्ष ने विचार रखते हुए कहा। कि बाल्यकाल की अवस्था शिक्षा एवं संस्कार की दृष्टि से सबसे अधिक महत्वपूर्ण कड़ी होती है।वहीं अंत में बीईओ ने सभी का अभारव्यक्त किया संग ही विचार रखते हुए कहा शिक्षक के कंधों पर शिक्षण का बड़ा दायित्व है। इसका जिम्मेदारी से निर्वहन करें। वहीं केजीबी की छात्राओं ने मां शारदे की वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत भी किया। सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद कुमार,रामशंकर मिश्रा व अजय सिंह, सुरेश चंद्र वर्मा को सम्मानित किया गया।इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुखकु. आशीष सिंह व अध्यक्ष बंकी किरन विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य डा. अजय वर्मा व शिवसागर सिंह,अभिषेक सिंह, अरविंद कुमार सिंह,अखिलेश पाण्डेय सुशील वर्मा और सुनील वर्मा, संजय सिंह,जयराज सिंह,राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।