संजय सेतु सरयू पुल पर मिली बाइक,सप्लाई आफिस कर्मचारी लापता

रिपोर्ट
मोहम्मद हाशिम
रामनगर बाराबंकी संदेश महल समाचार

संजय सेतु पर रविवार सुबह सप्लाई ऑफिस का एक कर्मचारी बाइक खड़ी कर लापता हो गया। स्थानीय लोगों ने उसके द्वारा सरयू नदी में छलांग लगा देने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी है।देर शाम तक पता नहीं चल सका था।

संजय सेतु पर खड़ी बाइक

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भरसवां निवासी संतोष यादव (29) रामनगर तहसील के सप्लाई ऑफिस में संविदा कर्मचारी है। वह रविवार सुबह करीब छह बजे घर से बाइक लेकर निकला था। आठ बजे तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश करनी शुरू कर दी। इस दौरान संतोष की बाइक सरयू नदी के संजय सेतु पर खड़ी मिली। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। आशंका है कि युवक ने नदी में छलांग लगा दी है।किसी ने छलांग लगाते नहीं देखा। फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश के प्रयास कर रही है।
इंस्पेक्टर नारदमुनि सिंह ने बताया कि घर वालों ने लापता होने की सूचना दें दी गई थी।नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। युवक घर से नाराज होकर निकला था,इसके पीछे क्या कारण है, जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
error: Content is protected !!