संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित की गई प्रेस वार्ता पत्रकारों को किया गया संमानित

 

रिपोर्ट
अनुज शुक्ला
सीतापुर संदेश महल समाचार

सीतापुर नवीन चौक (बेंकट हाल)संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया बन्धुओं से मुखातिब मोर्चा संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि मैं मीडिया बन्धुओं का आभारी हूं कि हम सभी द्वारा किसान आंदोलन में आप सभी मीडिया बन्धुओं की सक्रियता सच के साथ उजागर की गई!इस सहयोग हेतु संयुक्त किसान मोर्चा उपस्थित मीडिया साथियों का ऋणी रहेगा! प्रदेश प्रभारी किसान मंच शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि हम किसानों के साथ सत्तारुढ भाजपा ने अन्याय किया है! तीन काले कानूनों के विरोध में एक वर्ष से अधिक समय तक चले किसान आंदोलन में सैंकड़ों की संख्या में शहीद हुए किसानों के बलिदान को दरकिनार कर चुनावी मैदान में खुद को धराशाई होता देखकर बिल वापसी की घोषणा की है!जिसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में जनता देगी!संगतिन किसान मजदूर संगठन से ऋचा सिंह ने कहा कि हम सभी किसानों और मजदूरों का दायित्व बनता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का जबरदस्त विरोध कर उसको उसके कर्मों का फल दिया जाए!किसान मंच महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह ने कहा कि हम सभी का उद्देश्य भाजपा का विरोध होना चाहिए! अराजनैतिक संगठनों द्वारा किसी पार्टी विशेष का साथ न देकर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जहां जो भी प्रत्याशी भाजपा से लड़ रहा होगा,उसकी मदद करनी है!सिख संगठन जिला अध्यक्ष गुरुपाल सिंह ने कहा कि उपस्थित सभी मीडिया बन्धुओं से करबद्ध निवेदन है कि किसान आंदोलन से जुड़े हम किसानों के नाम को बगैर जानकारी भाजपा पक्ष में न जोड़ा जाए!सभी को पता है कि भाजपा झूठ के सहारे अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है।

error: Content is protected !!