सचिन के नेतृत्व में हुआ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

अनुज शुक्ल, सीतापुर (संदेश महल)
भारतीय जनता युवा मोर्चा सीतापुर के जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा के नेतृत्व में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला का भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं की जमकर सराहना की और भरोसा दिलाया कि नेतृत्व हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा,हर कार्यकर्ता की मदद के लिए हम सदैव तैयार रहेंगे।
अपने जोशीले संबोधन में उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर ज़ोर दिया और युवा साथियों से अभी से कमर कसने का आह्वान किया।उन्होंने कहा,हमें जिले की सभी नौ विधानसभाओं में भाजपा का परचम लहराना है।साथ ही, नव मतदाताओं से सतत संपर्क बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान राजेश शुक्ला ने जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा को माला पहनाकर सम्मानित किया और सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आभार व्यक्त किया।युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रतीक पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम में सचिन मिश्रा ने भी सभी भाजपा पदाधिकारियों को सम्मानित किया और आश्वासन दिया कि,युवा मोर्चा सीतापुर आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा और आपके मार्गदर्शन में भाजपा का परचम हर विधानसभा में लहराएगा।कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री तरुण शुक्ला ने किया। इस दौरान नेहा अवस्थी,विश्राम सागर राठौर रोहित सिंह,सुधाकर शुक्ला, इंदु सिंह चौहान, नैमिष रत्न तिवारी, जया सिंह,उदित तिवारी, सुधीर सिंह,अनूप विश्वकर्मा,प्रतीक पाण्डेय,रणंजय सिंह, राम प्रताप सिंह, अमन विक्रम सिंह, अभिषेक मिश्रा, नीरज शुक्ला,कामेश शुक्ला, वैभव सिंह, अंकुल तिवारी, नमन वर्मा,शैलेन्द्र शुक्ला आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!