सच्ची रामायण के लेखक पेरियार ललई सिंह यादव,रामस्वरूप वर्मा का मनाया गया जन्मोत्सव

 

रिपोर्ट
शत्रोहन लाल
बाराबंकी संदेश महल समाचार

सच्ची रामायण के लेखक पेरियार ललई सिंह यादव एवं रामस्वरूप वर्मा के जन्मोत्सव को भारत मुक्ति मोर्चा के सौजन्य से बाराबंकी के प्रसिद्ध लोधेश्वर की सर जमी पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ता 

कार्यक्रम में मौजूद भारत मुक्ति मोर्चा के वक्ताओं व समाज सुधारकों ने सभा को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान जनसमूह

जनसभा में उपस्थित जिला अध्यक्ष बाबा सुरेश चंद्र वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी पार्टियां एससी-एसटी और ओबीसी को उनके अधिकार नहीं दिलाती हैं। भारत में 85 प्रतिशत मूलनिवासी समाज के लोग रहते हैं। राजनीतिक पार्टियां सिर्फ उनका इस्तेमाल करती हैं। जिला संयोजक कांति मोर्चा ओमप्रताप तहसील अध्यक्ष रामनोहर,सुरेश यादव एडवोकेट मंडल महासचिव अयोध्या, हनुमान प्रसाद यादव,विमल कुमार रावत छात्र संघ ने अंधविश्वास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक अजय भास्कर द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

error: Content is protected !!