सपा के दिग्गज नेता के डी यादव ने धूमधाम से मनाया पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन

रिपोर्ट घनश्याम त्रिपाठी
संतकबीरनगर संदेश महल समाचार

मुखलिसपुर सिद्धि मैरिज हॉल में पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी व सपा के दिग्गज नेता यादव ने केक काटकर मनाया पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाइयों द्वारा हर जगह धूमधाम से मनाया जा रहा है। संत कबीर नगर जिले के सपा के दिग्गज नेता के डी यादव ने मुखलिसपुर में स्थित सिद्धि मैरिज हाल में अपने चहेते लीडर पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी के साथ अलग अंदाज में मनाते हुए केक काटकर उन्हें दीर्घायु की कामना किया। इस दौरान सपा के दिग्गज नेता के डी यादव ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए बहुत बड़ा दिन है क्योंकि आज समाजवादी के मुखिया माननीय अखिलेश यादव जी का 50 वां जन्मदिन है ।उन्होंने कहा कि इस जन्मदिन पर हम जहां पार्टी को और मजबूत देने के लिए संकल्प ले रहे हैं। तो वहीं पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना करते हैं पूर्व कानून मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लगातार सफलता की ओर अग्रसर है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष में हर जगह सत्तारूढ़ दल को चारों खाने चित किया है निश्चित रूप से आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी नया कीर्तिमान रचने जा रही है। इस दौरान सभी नेताओं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन की शुभकामना दी और उनके दीर्घायु की कामना किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवनाथ यादव, संतोष उर्फ सनी यादव, सपा नेता विनोद यादव, फारुख खान, रामवृक्ष यादव, राम दरश यादव ,रविंद्र राय, हरिश्चंद्र यादव ,रामनारायण यादव दादा ,असद मेहताब ,अंकिता बाॅबी, लोरिक यादव, जयराम पांडेय समेत बहुत से पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!