सपा सांसद डिंपल यादव ने बरनाहल मैं डॉ ब्रजराज सिंह के निधन पर आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

 

सुब्रत मिश्रा
करहल/मैनपुरी संदेश महल समाचार

जनपद मैनपुरी में 28 जून को कस्बा बरनाहल में मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव डॉ ब्रजराज सिंह यादव के निधन पर उनके आवास बाईपास रोड स्थित पहुंचकर शोकाकुल परिवारी जनों को सांत्वना देते हुए सभी को धीरज बंधाया समाजसेवी डाक्टर ब्रजराज सिंह यादव कई साल से कैंसर रोग से ग्रस्त थे इसके चलते 15 जून 2023 को उनका निधन हो गया था सांसद डिंपल यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए बताया कि डॉक्टर एक सरल और सादा उदारवादी इंसान की असहाय और गरीबों की चिकित्सा निशुल्क कर दिया करते थे अपनी उदारता के चलते क्षेत्र में चर्चित हो गए थे सांसद ने बताया कि डॉक्टर बृजराज सिंह समाजवादी पार्टी के एक करमठ कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में कार्य किया उन्होंने पार्टी के लिए बहुत ही अच्छा कार्य किया हमेशा पार्टी में लोगों को जोड़कर मजबूत बनाया ऐसे समाजसेवी को हम कभी भुला नहीं सकते आज वह हमारे बीच से चले गए हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा हम लोगों के बीच में रहेगी डॉक्टर बृजराज सिंह समाजवादी पार्टी पार्टी के कर्णधार बनकर स्तंभ की तरह खड़ेरहे उनकी क्षतिपूर्ति कभी नहीं पूरी हो सकती है शोक संवेदना में उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व प्रधान संजीव कुमार केदार सिंह यादव पूर्व प्रधानाचार्य रघुराज सिंह यादव जिप सदस्य डॉ धर्मेंद्र यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यवीर सिंह यादव पूर्व विधायक राजू यादव मैनपुरी आपके पूर्व विधायक पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राम बरनसिह यादव गौरव यादव डॉक्टर अंकित यादव जनबेद यादव पूर्व विधायक बृजेश कठेरिया किशनी पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव मैनपुरी मुकुल यादव एमएलसी डॉक्टर वेद भान सिह यादव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

error: Content is protected !!