रिपोर्ट
प्रवीन कुमार/प्रताप सिंह
आगरा संदेश महल समाचार
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधि मण्डल आगरा के विकास पुरुष महापौर नवीन जैन एंव उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कमल सिंह वाल्मीकि नगर निगम के नगर आयुक्त आई ए एस निखिल टीकाराम फुंडे एंव अपर नगर आयुक्त कुँवर बहादुर सिंह से अंग्रेजी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ सभी से औपचारिक मुलाकात की। मुलाकात करते हुऐ महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने बताया कि महापौर नवीन जैन एवं नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से भी अवगत कराया कि हर माह किसी न किसी वार्ड मे आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की जरा सी गलती पर स्वच्छता निरीक्षक सफाई कर्मचारी को नोकरी से निकाल देते है। और सुविधा शुल्क लेकर दूसरे कर्मचारी को उसके स्थान पर लगा दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला हरी पर्वत वार्ड और ताजगंज जोन में प्रकाश में आया।
कुछ स्वच्छता निरीक्षक अपनी मनमानी के कारण सफाई कर्मचारियों को आन्दोलन के लिए बाध्य कर रहे हैं। हरी पर्वत वार्ड और ताजगंज जोन के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी अजय कुमार एवं अभिषेक ठिठुरती ठंड में अपने बीबी बच्चों को लेकर पूरा दिन नगर निगम के अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा लगा कर काफी परेशान हो गये हैं। इसमे अजय कुमार की पत्नी और बच्चे बेरोजगारी,भुखमरी और पैसे की तंगी की वजह से आत्महत्या करने को मजबूर हैं। इससे सफाई कर्मचारियों के साथ साथ वाल्मीकि समाज मे आक्रोश व्याप्त है। और यह आक्रोश कभी भी एक बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है। इससे स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को पलीता लग सकता है, मगर महासंघ कभी भी बेवजह आन्दोलन के पक्ष में नहीं रहा है। लेकिन जब समाज का और कर्मचारियों का शोषण होगा तो महासंघ की भी आंदोलन करना मजबूरी होगी। क्योंकि किसी भी कर्मचारी को कार्य पर लेने की स्वीकृति नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त की कलम से होती है। फिर किसी भी कर्मचारी को हटाकर अपने मन मुताबिक दूसरे को लगाने की स्वच्छता निरीक्षक को जिम्मेदारी किसने दे दी है। इस शिकायत को महापौर नवीन जैन एंव नगर आयुक्त ने गंभीरतापूर्वक लेकर महासंघ से कहा है। कि ऐसी सभी शिकायतों को लिखित मे दें हम किसी भी कर्मचारी का शोषण नहीं होने देंगे और शोषण करने वाले किसी भी स्वच्छता निरीक्षक मुख्य स्वच्छता निरीक्षक,एवं जोनल अधिकारी को नहीं बख्शेंगे। सभी महासंघ के पदाधिकारियों ने महापौर एंव नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रतिनिधि मण्डल मे विनोद इलाहाबादी,हरीबाबू वाल्मीकि,राजकुमार विद्यार्थी,रोहित लवानियां,सुमित चौहान,श्याम पाथरे,सुरेश दिलवारिया, कान्हा ठाकुर आदि लोग शामिल रहें।