समर कैंप में किशोरियों को दिए गए कैरियर सम्बन्धी टिप्स

 

मिर्जामुराद : आज के चुनौती पूर्ण बदलते परिवेश में दुनिया से लड़ने हेतु भाषाओं को सीखना जरूरी हैं।हिंदी हमारी मातृभाषा हैं।जिसे हमें भूलना नही हैं, पर लड़ने के लिये अंग्रेजी को सीखना जरूरी हैं।अंग्रेजी हमे गुणवान नही बनाती बल्कि बात करने का माध्यम देती हैं।ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के अंदर अनेक प्रतिभाएं छिपी, बस उन्हें जागृत करने की जरूरत हैं।उक्त बातें सोमवार को प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श ग्राम नागेपुर स्थित लोक समिति आश्रम में आशा ट्रस्ट व लोक समिति द्वारा चलाये जा रहे समर कैंप के करियर कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से पहुंचे माइक्रोसाप्ट रिलेशनशिप के मैनेजर श्याम सिंह ने किशोरियों के बीच व्यक्त की।कंप्यूटर शिक्षा के एक्सल व टैली की जानकारी देकर रोजगार के बेहतर टिप्स दिये।खेल से भी जीवन की ऊंचाइयों पर पहुंचने की जानकारी दी गयी।किशोरी छात्राओ को मेहनत के साथ राह में आने वाली कठिनाइयों को दूर कर लक्ष्य हासिल करने का पाठ पढ़ाया गया।इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में आत्मविश्वास, लक्ष्य निर्धारण, मार्गदर्शन, स्वयं की कमियों को पहचानने उन्हें दूर करने को लेकर विस्तार से जानकारी दी।लक्ष्य कोई छोटा-बड़ा नहीं होता हैं, व्यक्ति में आत्मविश्वास हो तो बड़ा से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता हैं।इस दौरान किशोरियों ने खूब सवाल-जवाब भी किए।10 मई से शुरू समर कैंप 10 जून तक चलेगा।
संचालन कर रहे लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने मुख्य अतिथि श्याम सिंह को अंगवस्त्रम व काशी गौरव सम्मान का स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।धन्यवाद ज्ञापन पंचमुखी ने किया।इस अवसर पर वर्षा, अनिता, सोनी, आशमां, अंजली, आशा, आकांक्षा, सोनाली, प्रीति, सुमन आदि मौजूद रही।

error: Content is protected !!