सर्वाधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों को नकद धनराशि देकर किया पुरस्कृत

 

रिपोर्ट
सूर्य प्रकाश मिश्र/अनुज कुमार शुक्ला
सीतापुर संदेश महल समाचार

गत वर्षों की भांति भारत के पूर्व  प्रधानमन्त्री स्व० चौधरी चरण सिंह जी की जन्म जयंती के अवसर पर किसान सम्मान समारोह एवं किसान मेला का आयोजन कृषि भवन परिसर में किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ अक्षत वर्मा मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

किसान दिवस पर किसान हुए सम्मानित

उप कृषि निदेशक महोदय द्वारा पुष्प-गुच्छ देकर मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर (मुख्य अतिथि) का स्वागत करते हुए विभाग में चलायी जा रही योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए चौधरी चरण सिंह के जीवन वृत्त के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी किसान भाइयों के साथ साझा की।

किसान प्रदर्शनी

वार्ताकारों की श्रंखला में सहायक निदेशक, मत्स्य, सहायक प्रबन्धक इफ्को, जिला उद्यान अधिकारी, कृषि विज्ञानं केंद्र अम्बरपुर के वैज्ञानिक विनोद कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी महोली एवं सीतापुर द्वारा अपने- अपने अनुभाग/विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी किसान भाइयों को प्रदान की गयी। कार्यक्रम में जनपद के प्रगतिशील किसान अरुण शुक्ला एवं जियाउलहक द्वारा भी अपने अनुभवों को किसान भाइयों के समक्ष प्रस्तुत किया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा कार्यक्रम परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए स्टॉल का निरीक्षण करने के उपरान्त कृषि भवन परिसर में उप कृषि निदेशक सीतापुर द्वारा विकसित एकीकृत कृषि प्रणाली के माडल फॉर्म का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा जनपद में विभिन्न फसलों के अन्तर्गत सर्वाधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों को नकद धनराशि (प्रथम पुरूस्कार रु० 7000 एवं द्वितीय पुरूस्कार रु० 5000) तथा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

error: Content is protected !!