रिपोर्ट
हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी थाना एलाऊ क्षेत्र के खिदरपुर निवासी अशोक सोमवंशी की 22 वर्षीय पुत्री शिल्पी सहेली दीक्षा पुत्री सुरेंद्र सिंह के साथ कपड़े सिलवाने के लिए घर से भावत आयी थी। भावत पुल पर पहुंच कर अचानक पुल की रेलिंग से नहर में छलांग लगा दी। सहेली ने रोकने की कोशिश भी की लेकिन तब तक छलांग लगा चुकी थी। सहेली के चिल्लाने पर राहगीर मौके पर पहुंच गए। राहगीर कुछ समझ पाते तब तक लड़की नहर के तेज बहाव में बह गयी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ संतोष कुमार, थानाध्यक्ष एलाऊ सुनील भारद्वाज व चौकी प्रभारी अजय मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही परिवारी जन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के द्वारा स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया, जिसके बाद गोताखोरों ने भी नहर में छलांग लगा दी। नहर का तेज बहाव होने के कारण लड़की को ढूंढ नहीं पाए। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोर बाहर आ गए।