रिपोर्ट
विनोद कुमार दूबे
संतकबीरनगर संदेश महल समाचार पत्र
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां लगातार सदस्यता कैंप लगाकर लोगों को अपनी तरफ जोड़ने का काम कर रही हैं इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरी के नेतृत्व में बरदहिया बाजार में सदस्यता कैंप लगाकर सैकड़ों लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं सदस्यता कैंप में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी के नीतियों का बखान किया। आपको बता दें कि पूरा मामला संत कबीर नगर जिले के बरदहिया बाजार का है जहां पर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि के नेतृत्व में सदस्यता कैंप लगाया गया कैंप के दौरान भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरी की टीम ने सैकड़ों लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने लोगों को भारतीय जनता पार्टी के नीतियों के बारे में जानकारी देते हुए आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की। सदस्यता कैंप अभियान में महामंत्री कौशलेश सिंह दीपू, गणेश पांडे, भाजपा नेता ज्ञानेंद्र मिश्रा, अशोक यादव, अमित श्रीवास्तव, पूर्व सभासद श्याम बिहारी प्रेमा मद्धेशिया नगर के महामंत्री मुरली जैसवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।