सेउता विधायक ने घर-घर जाकर दिलाई भाजपा की सदस्यता

संदेश महल
रेउसा सीतापुर- सेउता विधानसभा क्षेत्र में रविवार को विधायक ज्ञान तिवारी के नेतृत्व में घर-घर संपर्क अभियान शुरू किया गया। लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। विधायक ने मंडल रेउसा के बूथ संख्या 216 शंकरपुर झिसनी एव जॅहगीराबाद मंडल के बरी बटौहा गॉव में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि भाजपा ने अपने सभी संकल्पों को पूरा किया है। इसलिए जनमानस का अटूट विश्वास भाजपा के साथ है। केंद्र और प्रदेश सरकारों की प्रत्येक योजना गॉव गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं की आर्थिक व सामाजिक उन्नति के लिए समर्पित है। इस लिए आप सभी हमें वोट देते ही हो भाजपा की सदस्यता लेकर भाजपा को नम्बर वन बनाना है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अवधेश चौहान ने विधायक का स्वागत करते हुए कहा कि विधायक जी हर क्षण जनता जनार्दन की सेवा में एक सच्चे चौरीदार की तरह लगे रहते है प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा खाद्य रसद विभाग हो या गन्ना विधायक जी हर समय रहते चौकन्ना। इसलिए सदस्यता अभियान में भागीदारी कर पार्टी को मजबूत करें जिससे भाजपा विश्व की नम्बर वन पार्टी बने। इस अवसर पर प्रधान अशोक बाजपेई राजू मिश्रा आदेश शुक्ला सतीश मिश्र कमलेश बाजपेई राम सुमिरन मौर्य वृजेश मिश्र मतोले गौतम अनूप कनौजिया राम निवास पाठक बुद्धि सागर गौड अर्जुन सिंह चौहान छेदी लाल द्विवेदी अनिल बाजपेई प्रान्सू मिश्रा अभिषेक मिश्रा रमाकान्त शुक्ल देवी सरन दिक्षित वीरेन्द सिंह मियतेश राजेश शुक्ल ओरी लाल जगदिश बारी मंजीश तिवारी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!