सोहर-संगीत के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में सपाइयों ने मनाया नेताजी का जन्मदिन

रिपोर्ट
विनोद कुमार दूबे
संतकबीरनगर संदेश महल समाचार

जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर सपाइयों ने सोमवार को संगीत सोहर के साथ अपने संस्थापक का जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष गौहर अली के नेतृत्व और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव की मौजूदगी के बीच नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काट कर अपने महबूब नेता के दीर्घायु की कामना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौहर अली खान ने कहा की समाज के दबे कुचले और शोषित वंचित तबके के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले नेता जी ने अपनी नेतृत्व क्षमता से देश और प्रदेश को नई दिशा देने का प्रयास किया है। आज के ऐतिहासिक अवसर पर पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की नीतियों पर चलते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पताका फहराने का संकल्प लेकर ही हम उनके जन्मदिन का अनमोल तोहफा भेंट कर सकते हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा की भारत की राजनीति में संविधान बचाने की लड़ाई का हमेशा नेतृत्व करने वाले नेताजी ने अपने संघर्ष की बदौलत समाज और देश को नई दिशा दिया है। उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े रहने वाले धरतीपुत्र के इस 83वें जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अखिलेश यादव को सीएम बनाने के लिए लिए संकल्प ले। श्री यादव ने कहा की देश के इस महान नेता की नीतियों और सिद्धांतों पर चलकर ही देश और समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। इससे पहले सपा के वरिष्ठ नेता जयराम पांडे ने सोहर गीत गा कर अपने महबूब नेता के दीर्घायु होने की कामना किया। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष असद महताब ने मुलायम सिंह के जन्मदिन पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति से कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, राम दरस यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिसौदिया, महासचिव राजमन यादव, मो अहमद, पूर्व प्रमुख प्रत्याशी कृष्णचंद्र यादव, रामा यादव, राहुल यादव, मनोज यादव पहलवान, अंकिता निगम, हरीराम यादव, अवधेश यादव, बब्लू चौधरी, जबीउल्लाह खान, श्रीप्रकाश यादव, राम सुरेश चौरसिया, राकेश यादव, शंकर यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!