रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार
उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा द्वारा वृंदावन कुंभ में देवरिया बाबा घाट पर मां यमुना की महा आरती की गई स्वर्ण पुष्पों के साथ हुई महाआरती यमुना तट पर आकर्षण का केंद्र रही वहीं उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा के संस्थापक पं राजेश पाठक प्रदेश महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर गौड़ के संयुक्त संयोजन में हुई कार्यक्रम में युवा ब्राह्मण महासभा के संरक्षक बृजेश शर्मा गली वाला ने आयोजन में पुष्प वर्षा की वही ब्रज क्षेत्र प्रवक्ता पं श्याम शर्मा ने कहा कि जन-जन की आराध्य यमुना को जननी का स्थान दिया गया है। ब्रह्म पुराण में उल्लेखित है। की जो सृष्टि का आधार है। सच्चिदानंद स्वरूप कहा जाता है। वही ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आशुतोष भारद्वाज ने कहा मैं सौभाग्य है। कि हम उस भूमि में जन्मे है। जिस भूमि पर देश दुनिया में रहने वाले वैष्णव साधु संत आते है। वैष्णव साधुओं का प्रमुख केंद्र वृंदावन और अयोध्या है। लेकिन बड़ी संख्या में देश के अलग-अलग तीर्थों से भी प्रमुख वैष्णव संत निवास करने वृंदावन आते है। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सभी को धन्यवाद कहते हुए कहा विंदावन राधा कृष्ण के प्रेम की भूमि जहां पग पग पर राधे-राधे होती है इस नगरी में प्रति 12 वर्ष में कुंभ मेला का आयोजन होता है। यहां रसिक भाव से आराधना की जाती है। पुष्प वर्षा एवं महारती करने वालों में बृजेश दत्त भारद्वाज, राजवीर दीक्षित, आशीष शर्मा,चंद्रशेखर गौड़, विष्णु शर्मा इंजीनियर , शरद सारस्वत, अमित सारस्वत, आशु दीक्षित, आशीष चतुर्वेदी, राम कृष्ण पाठक, राम दास चतुर्वेदी, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।