होटल में रंगरलियां मनाते मिले दरोगा जी पत्नी ने पीटा,कमिश्नर ने किया निलंबित

रिपोर्ट
प्रवेंद्र सिंह
फिरोजाबाद संदेश महल समाचार

कानपुर के ग्वालटोली थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार को उनकी कथित पत्नी ने एक होटल में महिला मित्र के साथ रंगेहाथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। और दोनों को जमकर पीटा। होटल के कमरे से लेकर सड़क तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया।जांच एसीपी कर्नलगंज को सौंपी है। इंस्पेक्टर के खिलाफ इस तरह की कई शिकायतें और भी मिली हैं। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ग्वालटोली थाने में अतिरिक्त इंस्पेक्टर पद पर तैनात थे।
मिली जानकारी के अनुसार ग्वालटोली क्षेत्र के एक होटल में ठहरे थे। उनके साथ हरदोई निवासी उनकी महिला मित्र भी थी। इस बात की जानकारी सरकारी आवास पर रहने वाली कथित पत्नी को हुई। देर रात वह होटल पहुंची और अरुण कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया।पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच उनको दी गई है।
पुलिस अफसरों ने बताया कि इंस्पेक्टर के खिलाफ इस तरह की कई शिकायतों की बात सामने आई है। सभी शिकायतों को जांच में शामिल किया जाएगा।इंस्पेक्टर अरुण के खिलाफ करीब पांच साल पहले एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगा केस दर्ज कराया था। बाद में समझौता हो गया था। उसी महिला के साथ वे अपने सरकारी आवास में रहते हैं। दावा करते हैं उससे शादी की है। अरुण मूलरूप से फिरोजाबाद के सिरसागंज के रहने वाले हैं।

error: Content is protected !!