10 मार्च को पूर्ण बहुमत से बनेगी बसपा सरकार- दीपक पेंटर

नगर में धूमधाम से मनाया बसपा सुप्रीमो का 66वाँ जन्मदिन

पंकज शाक्य

किशनी/मैनपुरी-  शनिवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 66वाँ जन्मदिन नगर में सभासद जितेंद्र अम्बेडकर के आवास पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने बहन जी के जन्मदिन पर केक काटकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की।

बसपा आगरा मण्डल के मुख्य सेक्टर प्रभारी दीपक पेंटर ने बताया कि अन्य दलों में पार्टी छोड़कर भागने की भगदड़ मची हुई है। जबकि बसपा का वोटर शांतिपूर्ण तरीके से भारी बहुमत से मतदान करेगा। बसपा की 58 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हुई है। जिसमें सर्वसमाज का ध्यान रखा गया है। उत्तर प्रदेश की जनता 2012 में सपा व 2017 से 2022 तक भाजपा की गुंडागर्दी को देख चुकी है। प्रदेश की जनता 2007 से 2012 वाली बहन जी की भयमुक्त सरकार बनाने का मन बना चुकी है। बहन जी की सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए थे या जेल चले गए थे। मैनपुरी के पार्टी प्रत्याशियों की 2-3 दिन में घोषणा हो जाएगी। इस बार जिले की सभी सीटों पर बसपा का परचम लहराएगा। आगामी 10 मार्च को बहन जी प्रदेश की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेगीं। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी संजय सिंह, राजेन्द्र सिंह सोनी, विधानसभा प्रभारी प्रभुदयाल जाटव, विद्याराम मुनीम, अरविंद गुप्ता, जितेंद्र अम्बेडकर, यतेंद्र गौतम, प्रशांत तिवारी, धनीराम जाटव, राजीव जयंत, अशोक जाटव, वीरेंद्र कुमार, रामबाबू जाटव, सोनू जाटव, नेत्रपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, सूरज कुमार, पवन कुमार, रमेश जाटव, श्यामबाबू जाटव, पप्पू राना, संतोष कुमार, रंजीत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!