रिपोर्ट
घनश्याम तिवारी
धनघटा संतकबीर नगर संदेश महल समाचार
आगामी 1 व 2 जनवरी को जिले पहुंच रही भाजपा संदेश यात्रा को सफल बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी हैसर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र पान्डेय के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में भाजपा संदेश यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा हैसर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने कहा कार्यकर्ता आज ही से प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर बताते हुए जी जान से जुट जाएं ।उन्होंने कहा कि जिले पर भाजपा संदेश यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा ।उन्होंने इस संदेश यात्रा में हैसर मंडल क्षेत्र से भारी संख्या में लोगों को पहुंचने की अपील किया है। इस अवसर पर प्रदीप अग्रहरी ,रामजी यादव, सवारे चौधरी प्रधान, अनिरूद्ध शुक्ला समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।