ज्योतिषाचार्य पंडित देवस्य मिश्र से जानिए 17 जनवरी 2022 का पंचांग राशिफल

राशिफल

17 जनवरी 2022 का राशिफल हमारे साथ मिथुन कर्क और सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन है खास जानिया अन्य राशियों का हाल क्या कहती है आज आप की राशियां

ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा अभी भी मिथुन राशि में बने हुए हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मंगल और वक्री शुक्र धनु राशि में हैं। सूर्य, शनि और वक्री बुध मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में विराजमान हैं। बुध और शुक्र के वक्री होने के कारण और सूर्य और शनि के एक साथ होने के कारण खासकर जो शुक्र, बुध और शनि के समूह के लोग हैं जैसे वृषभ, मिथुन, कन्‍या, तुला, मकर और कुंभ की स्थिति कमजोर हुई है। बाकी सामान्‍य है। सावधानी सभी को बरतनी पड़ेगी।

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छी स्थिति है। आगे बढ़ रहे हैं। संतान और प्रेम पर थोड़ा ध्‍यान रखना पड़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ-अपने स्‍वास्‍थ्‍य और बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति भी बहूत अच्‍छी नहीं है। व्‍यापार ठीक चल रहा है। मां काली की अराधना करें। मन अशांत रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। बहुत ध्‍यान देकर आगे बढ़ें। बच्‍चों की सेहत और प्रेम में तू-तू, मैं-मैं दिख रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। जीवन में शुभता बरकरार रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से बेकार के वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। पीली वस्‍तु का दान करते रहें।

कर्क-ऐसे तो किसी बड़ी परेशानी की स्थिति नहीं है लेकिन इम्‍यून सिस्‍टम थोड़ा लो है। कमजोरी महसूस होगी। शक्ति की कमी महसूस होगी। प्रेम में दूरियों और संतान के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन परेशान हो सकता है। मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। बजरंग बली की अराधना करते रहें। संभव हो तो भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

सिंह-आय में आशातीत सफलता मिलेगी लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य अभी बहुत अच्‍छा नहीं है। प्रेम और संतान की स्थिति बहूत अच्‍छी है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। ‘क्षणे रुष्टा, क्षणे तुष्टा’ के मनोभाव हो सकते हैं। मित्रों का सहयेाग मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित होता दिख रहा है। अभी भाग्‍य पर भरोसा नहीं किया जा सकता। परिणाम पाने के लिए अत्‍यधिक कर्म करना पड़ेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्‍यवसायिक स्थिति आपकी रुक-रुककर आगे बढ़ती रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। संयत रहें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भवन सुख में वृद्धि होगी। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। कोई रिस्‍क न लें। बचाव पक्ष कमजोर है। प्रेम की स्थिति सही है। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा। नकारात्मक विचारों से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। कार्यभार बढ़ सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-स्‍वास्‍थ्य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। बस एक दिन जोखिम भरा है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी तरह से शारीरिक जोखिम न लें। लाल वस्तु पास रखें। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार पर समुचित ध्यान दें। बाधाएं बढ़ेंगी। बजरंग बली की अराधना करें।

धनु-सुखद समय है। जीवन में आनंद की प्राप्ति होगी। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की भी स्थिति अब बहुत अच्‍छी हो गई है। समीपता आ गई है। मन अशांत रहेगा। संयत रहें। ‘क्षणे रुष्टा, क्षणे तुष्टा’ के भाव रहेंगे। किसी पुराने मित्र से दोबारा मुलाकात हो सकती है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मकर-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। व्‍यापारिक और संतान के दृष्टिकोण से मध्‍यम समय है। फिर भी आप चीजों को मैनेज कर लेंगे। बहत जल्‍द बहुत अच्‍छा हो भी जाएगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-मन व्‍यथित रहेगा। बेचैनी इस समय बढ़ी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। प्रेम और संतान को लेकर मन बहुत व्‍यग्र रहेगा। बाकी सारी चीजें ठीक हैं। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में निवेश कर सकते हैं। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-स्थिति ठीक कही जाएगी लेकिन कलह से बचना है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्‍यापारिक लाभ होता रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। हरी वस्‍तु का दान करें।

दैनिक पंचांग

17 – 01 – 2022
☀ बस्ती,उत्तर प्रदेश

☀ पंचांग
🔅 तिथि  पूर्णिमा  29:20:21
🔅 नक्षत्र  पुनर्वसु  28:37:18
🔅 करण :
विष्टि  16:23:22
बव  29:20:21
🔅 पक्ष  शुक्ल
🔅 योग  वैधृति  15:50:53
🔅 वार  सोमवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय  07:03:29
🔅 चन्द्रोदय  17:04:59
🔅 चन्द्र राशि  मिथुन – 22:02:23 तक
🔅 सूर्यास्त  17:42:33
🔅 चन्द्रास्त  चन्द्रास्त नहीं
🔅 ऋतु  शिशिर

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत  1943  प्लव
🔅 कलि सम्वत  5123
🔅 दिन काल  10:39:04
🔅 विक्रम सम्वत  2078
🔅 मास अमांत  पौष
🔅 मास पूर्णिमांत  पौष

☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित  12:01:42 – 12:44:19
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त :
12:44:19 – 13:26:55
14:52:07 – 15:34:44
🔅 कंटक  09:11:17 – 09:53:54
🔅 यमघण्ट  12:01:42 – 12:44:19
🔅 राहु काल  08:23:22 – 09:43:15
🔅 कुलिक  14:52:07 – 15:34:44
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  10:36:30 – 11:19:06
🔅 यमगण्ड  11:03:08 – 12:23:01
🔅 गुलिक काल  13:42:53 – 15:02:46
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल  पूर्व

☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर