1400 किसानों का पंजीकरण 950 किसानों की हुई मूंगफली तुलाई

हीराराम सैन
सिरोही राजस्थान संदेश महल
रेवदर उपखंड के आबूरोड कृषि क्रय विक्रय सहकारी समिति केंद्र में मूंगफली खरीद की समय सीमा आज समाप्त हो रही है। इससे सैकड़ों किसान परेशान हैं। विधायक मोतीराम कोली ने किसानों की समस्या को देखते हुए कलेक्टर से बात की है।किसानों ने विधायक को बताया कि बारदाना नहीं होने से खरीद केंद्र देर से शुरू हुआ। इस वजह से करीब 500 पंजीकृत किसानों की फसल तुलाई नहीं हो पाई है। विधायक ने इस मामले को राज्य सरकार के खराब प्रबंधन का नतीजा बताया।विधायक मोतीराम कोली ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर खरीद अवधि एक महीने बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि खरीद एक महीने से ज्यादा देर से शुरू हुई थी। रेवदर क्षेत्र के अधिकतर लोगों की आजीविका खेती पर निर्भर है। फसल न बिकने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।इस दौरान सोसायटी चेयरमैन अमित जोशी,पंचायत समिति सदस्य सूरताराम देवासी,पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश पालीवाल,श्रवण सिंह ख़ाण दिलीप अग्रवाल बाबू सिंह समेत कई किसान मौजूद रहे।भारतीय किसान संघ के संभाग मंत्री सुजान सिंह वड़वज के अनुसार, मूंगफली तुलाई के लिए लगभग 1400 किसानों का पंजीकरण हुआ था। इनमें से केवल 950 किसानों की ही मूंगफली तुलाई हो पाई है। बाकी किसान अभी भी परेशान हैं। उच्च अधिकारियों से सम्पर्क कर तारीख़ बढ़ाने की माँग की है।

error: Content is protected !!